Jharkhand Police Recruitment: झारखंड में 9362 सिपाहियों की भर्ती की तैयारी तेज, रोस्टर क्लियरेंस के लिए आज अहम बैठक

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने 9362 सिपाही पदों पर बहाली की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस महत्वपूर्ण भर्ती अभियान को औपचारिक रूप देने के लिए गुरुवार को मुख्यालय में ‘रोस्टर क्लियरेंस’ पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में आ रही तकनीकी बाधाओं और विसंगतियों को तत्काल दूर करना है।

गृह विभाग की मंजूरी के बाद JSSC जारी करेगा विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया के तहत रोस्टर क्लियरेंस के बाद अंतिम प्रस्ताव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा जाएगा। वहां से आधिकारिक स्वीकृति मिलते ही फाइल झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के पास जाएगी। आयोग द्वारा विज्ञापन प्रकाशित होते ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पूर्व में जिलों से प्राप्त रिक्तियों की रिपोर्ट में कई श्रेणीवार त्रुटियां पाई गई थीं, जिन्हें अब पुलिस मुख्यालय प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने में जुटा है।

सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को बैठक में रहने का निर्देश

बैठक की गंभीरता को देखते हुए झारखंड पुलिस अकादमी (हजारीबाग) के निदेशक सहित रांची, जमशेदपुर और धनबाद के एसएसपी को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा सभी जिलों के एसपी, रेलवे, जैप (JAP), आईआरबी और एसआइआरबी जैसी विशेष इकाइयों के प्रमुख भी इस चर्चा का हिस्सा बनेंगे। अधिकारियों को निर्देश है कि वे रोस्टर से जुड़ी सभी खामियों को मौके पर ही सुलझाएं ताकि विज्ञापन प्रकाशन में और देरी न हो।

Hot this week

Related News

Popular Categories