ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया, IRGC ने बिना अनुमति जहाजों पर हमले की चेतावनी दी

World News: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद कर दिया है। ईरानी नौसेना ने साफ कर दिया है कि अब बिना अनुमति कोई भी जहाज इस मार्ग से नहीं गुजर सकता। आईआरजीसी नौसेना ने चेतावनी दी है कि अगर किसी ने होर्मुज पार करने की कोशिश की, तो उस पर हमला किया जाएगा। ईरान ने कहा कि जलडमरूमध्य को नेता के आदेश पर ही खोला जाएगा, न कि किसी की ट्वीट पर। इससे पहले शांति वार्ता के प्रयासों के बीच होर्मुज को खोलने की घोषणा की गई थी।

ईरानी नौसेना का ऑडियो वायरल, सख्त चेतावनी

ईरान नेवी चैनल-16 से जारी एक ऑडियो में कहा गया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगातार बंद है। ऑडियो के अनुसार, इसे ईरान के सर्वोच्च नेता के आदेश पर ही खोला जाएगा। आईआरजीसी नौसेना ने बिना अनुमति गुजरने वाले सभी जहाजों को निशाना बनाने की बात कही है। खासतौर पर दुश्मनों और उनके सहयोगियों के जहाजों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। यह ऑडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ईरान न्यूज 24 नामक एक्स हैंडल ने इसे पोस्ट किया है। इससे साफ है कि ईरान ने होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया है।

ट्रंप के बयान से शांति वार्ता अधर में लटकी

इस्लामाबाद में पहले दौर की ईरान-अमेरिका शांति वार्ता विफल होने के बाद दूसरे दौर के प्रयास शुरू हुए थे। इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने होर्मुज को दोबारा खोलने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि अब होर्मुज सुरक्षित है। लेकिन ट्रंप ने साफ कर दिया कि जब तक डील पूरी नहीं होती, अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी जारी रहेगी। इसके बाद ईरान ने फिर से होर्मुज बंद करने की घोषणा कर दी। ट्रंप के इस बयान ने शांति की उम्मीदों को और धुंधला कर दिया है।

वैश्विक तेल बाजार में भूचाल, कीमतें आसमान पर

ईरान-अमेरिका के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के बाद तेल और गैस की कीमतें घटने लगी थीं। लेकिन होर्मुज के दोबारा बंद होने से एक बार फिर वैश्विक बाजार हिल गया है। तेल और गैस की कीमतें फिर से आसमान छूने लगी हैं। इससे महंगाई भी बेकाबू हो रही है। होर्मुज से रोजाना करोड़ों बैरल तेल गुजरता है। ईरान का कहना है कि अमेरिकी नाकाबंदी के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। अब बाजार में स्थिरता आने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

SOURCE: न्यूज एजेंसी
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories