ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस ने 5 साल की मासूम को कुचला, मासूम की मौत से गांव में पसरा मातम

Greater Noida News: दनकौर कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक हृदय विदारक घटना घटी। स्कूल से घर लौट रही पांच वर्षीय मासूम बच्ची अपनी ही स्कूल बस की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

छुट्टी के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा

रोशनपुर गांव के निवासी अरुण शर्मा की पांच वर्षीय बेटी भूमि तालड़ा गांव के एक निजी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वह बस से वापस घर लौटी थी। परिजनों का आरोप है कि गली के पास बस से उतरने के बाद भूमि जैसे ही अपने घर की ओर बढ़ी, तभी चालक ने लापरवाही से बस आगे बढ़ा दी। बस के पहिये की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

अस्पताल में मासूम ने तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर परिजन और ग्रामीण तुरंत वहां पहुंचे। लहूलुहान हालत में मासूम भूमि को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। भूमि अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और परिवार में वही स्कूल जाती थी।

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल

परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बस में चालक के अलावा कोई परिचालक (कंडक्टर) मौजूद नहीं था। नियमानुसार बच्चों को सुरक्षित उतारने और रास्ता पार कराने की जिम्मेदारी स्कूल स्टाफ की होती है, लेकिन वहां कोई कर्मचारी नहीं था। इसी कमी के कारण चालक बच्ची को देख नहीं पाया और यह भीषण हादसा हो गया। ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दनकौर पुलिस ने मृतक बच्ची के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बस को पुलिस ने पहले ही जब्त कर लिया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

SOURCE: न्यूज एजेंसी
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

हिमाचल के लिए बड़ी खुशखबरी: केंद्र ने खोला खजाना, क्या अब हर घर को मिलेगा 24 घंटे पानी?

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...

Related Articles

Popular Categories