गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार: पश्चिम विहार में छात्र के घर हाथ साफ करने वाली ट्यूटर गिरफ्तार, हीरे और सोने के गहने बरामद

Delhi News: पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट थाना क्षेत्र में विश्वास और भरोसे को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ट्यूशन शिक्षिका ने अपने ही छात्र के घर में सेंधमारी करते हुए लाखों रुपये के कीमती जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने और हीरे के भारी मात्रा में आभूषण बरामद किए गए हैं। इस घटना ने उन अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है जो निजी ट्यूटर पर भरोसा करते हैं।

अलमारी खुली देख डोल गया ईमान

पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि वह घर में कक्षा छह के छात्र को पढ़ाने आती थी। पढ़ाते समय उसकी नजर अचानक एक खुली रह गई अलमारी पर पड़ी। अलमारी में रखे सोने और हीरे के कीमती गहनों को देख उसका ईमान डोल गया और वह लालच में आ गई। मौका पाकर उसने अलमारी से कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया और वहां से नौ-दो ग्यारह हो गई।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला चोरी का राज

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को घर से गहने, पर्स और महंगे परफ्यूम गायब होने पर ई-एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में महिला ट्यूटर की संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। इसके बाद पुलिस ने पश्चिमपुरी निवासी आरोपी शिक्षिका के घर पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का सारा सामान बरामद हो गया।

बरामद हुए हीरे और सोने के लाखों के जेवरात

पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की छह चेन, एक मंगलसूत्र, सोने का हार (नेकलेस), हीरे जड़े कंगन, अंगूठियां और हीरे के टॉप्स बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन आभूषणों की कीमत बाजार में काफी अधिक बताई जा रही है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या यह महिला पहले भी किसी अन्य स्थान पर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे चुकी है। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने लोगों से घरेलू सहायकों और ट्यूटर्स का पुलिस वेरिफिकेशन कराने की अपील की है।

Hot this week

हिमाचल प्रदेश: सेब खरीद को लेकर सीएम सुक्खू के निर्देश, HPMC करेगा पूरा काम

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

Related News

Popular Categories