हरियाणा: मानवता शर्मसार, चाकू के हमले से घायल मजदूर को ‘शराबी’ बताकर छोड़ गई पुलिस

Haryana News: हरियाणा में मानवता और खाकी को शर्मसार करने वाला एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। फूसगढ़ रोड पर शनिवार देर रात बदमाशों ने एक राजमिस्त्री बलिंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने उसके मुंह में चाकू घोंप दिया, जो आर-पार हो गया। लूटपाट के बाद घायल मजदूर 15 घंटे तक सड़क किनारे तड़पता रहा। चौंकाने वाली बात यह है कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची ‘डायल 112’ की पुलिस टीम उसे ‘शराबी’ करार देकर मौके पर ही असहाय छोड़ गई।

बदमाशों ने चाकू घोंपा, मोबाइल और पैसे लूटे

बिहार का मूल निवासी बलिंद्र सेक्टर 6 के पास किराए पर रहता है। शनिवार रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया और बर्बरता की हदें पार करते हुए उसके मुंह में चाकू मार दिया। हमलावर उसका मोबाइल और दो हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। मुंह में गंभीर घाव होने के कारण वह कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। रविवार दोपहर 12 बजे ‘अपना आशियाना’ संस्था के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रशासनिक लापरवाही और पुलिस का खौफ

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और एम्बुलेंस दोनों ने ही घोर लापरवाही बरती। 15 घंटे तक कोई सरकारी मदद नहीं मिली। लोग पुलिस के डर से घायल को अस्पताल ले जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके, क्योंकि पूर्व में पुलिस ने मदद करने वालों को ही प्रताड़ित किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि डायल 112 के जिन कर्मचारियों ने लापरवाही बरती है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Related News

Popular Categories