अमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, एनरिचमेंट फ्रीज की अवधि पर 20 साल बनाम 5 साल का मतभेद

World News: अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता पहले ही दिन विफल हो गई। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने वार्ता स्थगित करने की घोषणा कर दी। अमेरिका ईरान के परमाणु एनरिचमेंट प्रोग्राम को 20 साल के लिए फ्रीज करना चाहता था, जबकि ईरान सिर्फ 5 साल के फ्रीज की डील ऑफर कर रहा था। यह मतभेद ही बातचीत के टूटने की मुख्य वजह रही।

20 साल के फ्रीज पर अड़ा अमेरिका, ईरान ने ठुकराया

अमेरिकी अखबारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों देशों के बीच एग्रीमेंट की अवधि को लेकर काफी मतभेद है। अमेरिका हमेशा से यह कहता रहा है कि ईरान घरेलू एनरिचमेंट नहीं कर सकता, क्योंकि उससे परमाणु हथियार बनाने का रास्ता मिल सकता है। हालांकि अब अमेरिका इस मामले में थोड़ा नरम हुआ है। माना जा रहा है कि 12.5 साल की अवधि पर दोनों पक्ष सहमति बना सकते हैं। फिलहाल बातचीत अभी भी जारी है, लेकिन कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।

वेंस ने वार्ता स्थगित करने का किया एलान

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अगला दिन शुरू होने से पहले ही एलान कर दिया कि वार्ता को स्थगित किया जा रहा है। उनका कहना था कि ईरान शर्तें मानने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि बातचीत अभी भी जारी है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है, लेकिन इससे अधिक कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है। यह वार्ता ईरान में 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद सबसे बड़ी बातचीत थी।

इस्लामाबाद के सेरेना होटल में हुई बातचीत

शांति वार्ता इस्लामाबाद के लग्जरी सेरेना होटल में हुई। होटल के दो अलग-अलग विंग में अमेरिकी और ईरानी अधिकारी मौजूद थे। एक कॉमन एरिया में पाकिस्तानी मीडिएटर्स के साथ त्रिपक्षीय बैठकें हुईं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। किसी को भी मुख्य कमरे में मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं थी। यह व्यवस्था इसलिए की गई थी ताकि कोई भी जानकारी लीक न हो सके। फिलहाल, दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है और आगे की वार्ता को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

SOURCE: न्यूज एजेंसी
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories