IPL 2026: क्या दिल्ली में दोबारा टूटेगा विराट की सेना का गुरूर? पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश

Delhi News: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें संस्करण में आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रोमांचक महामुकाबला होने जा रहा है। शाम 07:30 बजे से शुरू होने वाली इस भिड़ंत में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। जहां गत विजेता बेंगलुरु 10 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मजबूत स्थिति में है, वहीं अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम अपने अभियान को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश करेगी।

बेंगलुरु का दबदबा और दिल्ली की वापसी की चुनौती

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन अब तक मिला-जुला रहा है। टीम ने सात मैचों में से केवल तीन में जीत दर्ज की है और वह अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। इसके विपरीत, आरसीबी इस समय शानदार लय में नजर आ रही है। हालांकि, दिल्ली के लिए राहत की बात यह है कि इसी सीजन में 18 अप्रैल को हुए पिछले मुकाबले में उन्होंने बेंगलुरु को शिकस्त दी थी। आज के मैच में बेंगलुरु अपनी पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

ऐतिहासिक आंकड़ों पर नजर डालें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा दिल्ली पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से बेंगलुरु ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली केवल 13 बार ही बाजी मारने में सफल रही है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा था। आज के मैच में दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड बेहतर करने की कोशिश करेगी, जबकि आरसीबी अपनी जीत का औसत और बढ़ाना चाहेगी।

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच और मौसम का मिजाज

दिल्ली की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। काली मिट्टी की सपाट सतह और छोटी बाउंड्री के कारण यहां हाई-स्कोरिंग मैच होने की पूरी संभावना है। दूसरी पारी में ओस (Due) महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, जिससे लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, शाम को बादल जरूर छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना शून्य है। ऐसे में दर्शक पूरे 40 ओवर के खेल का बिना किसी बाधा के लुत्फ उठा सकेंगे।

संभावित प्लेइंग इलेवन: चोट और बदलाव की सुगबुगाहट

दिल्ली की टीम में केएल राहुल, पथुम निसांका और अक्षर पटेल मुख्य स्तंभ होंगे। गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मुकेश कुमार से काफी उम्मीदें हैं। वहीं बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली, रजत पाटीदार और भुवनेश्वर कुमार मुख्य भूमिका में दिखेंगे। आरसीबी के खेमे में रसिख सलाम डार की चोट चिंता का विषय बनी हुई है, जिनकी जगह मंगेश यादव को मौका मिल सकता है। दिल्ली आज विप्रज निगम को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है ताकि गेंदबाजी में गहराई मिल सके।

SOURCE: न्यूज एजेंसी
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories