मेरठ के भटीपुरा में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ‘हॉस्पिटल ड्यूटी’ बताकर रातभर ग्राहकों के पास रुकती थीं महिलाएं

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने सोमवार की रात एक घर के भीतर चल रहे बड़े जिस्मफरोशी के रैकेट का पर्दाफाश किया है। एएसपी नवीना शुक्ला के नेतृत्व में रेलवे रोड थाना क्षेत्र के भटीपुरा देवीपुरी में की गई इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से सात महिलाओं, एक ग्राहक और एक युवती के भाई को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि यह अनैतिक धंधा पिछले एक साल से घर के भीतर संचालित किया जा रहा था।

सादी वर्दी में रेकी के बाद पुलिस का कड़ा एक्शन

एएसपी नवीna शुक्ला को सूचना मिली थी कि इरशाद उर्फ पिंटू पठान के घर में जिस्मफरोशी का धंधा फल-फूल रहा है। सटीक जानकारी जुटाने के लिए पुलिस टीम ने दो दिनों तक सादी वर्दी में घर के बाहर रेकी की। सोमवार रात करीब 10 बजे जब पुख्ता सबूत मिले, तब पुलिस ने अचानक छापा मारा। पुलिस की दस्तक होते ही मकान मालिक पिंटू पठान और उसके दोनों बेटे रिजवान व रिहान पीछे के रास्ते से फरार होने में सफल रहे।

होटल की तरह तैयार थे कमरे और दिल्ली-देहरादून से कनेक्शन

पुलिस की पूछताछ में मुख्य आरोपी पिंटू पठान की पत्नी शगुफ्ता ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि घर के सभी कमरों को किसी कमर्शियल होटल की तरह डिजाइन किया गया था, ताकि ग्राहक वहां रातभर ठहर सकें। इस धंधे के तार दिल्ली और देहरादून जैसे शहरों से भी जुड़े थे, जहां से युवतियों को बुलाया जाता था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस घृणित व्यापार में पिंटू पठान के परिवार की महिलाएं भी सक्रिय रूप से शामिल थीं।

परिजनों से झूठ बोलकर रातभर चलती थी जिस्मफरोशी

पकड़ी गई महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वे अपने घरों में ‘अस्पताल की नाइट ड्यूटी’ का बहाना बनाकर निकलती थीं। पुलिस ने जब कुछ महिलाओं के परिजनों से संपर्क किया, तो उन्होंने भी पुष्टि की कि उन्हें जानकारी थी कि उनकी महिलाएं अस्पताल में ड्यूटी पर गई हैं। आरोपियों के मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं, जिनसे कई सफेदपोश ग्राहकों और दलालों के नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

पांच हजार तक वसूला जाता था फिक्स रेट

पुलिस के अनुसार, इस ठिकाने पर ग्राहकों से वसूली के लिए बाकायदा रेट तय किए गए थे। पूरी रात युवतियों के साथ रहने के लिए ग्राहकों से पांच हजार रुपये की मोटी रकम वसूली जाती थी। वहीं, एक या दो घंटे के अल्प समय के लिए दो हजार रुपये का रेट फिक्स था। पुलिस ने रेलवे रोड थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (PITA) के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार पिंटू पठान और उसके बेटों की तलाश शुरू कर दी है।

SOURCE: न्यूज एजेंसी
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories