IPL 2026: अर्श से फर्श पर आई पंजाब किंग्स, अजेय रहने वाली टीम पर मंडराया बाहर होने का खतरा, जानें पूरा समीकरण!

Himachal News: आईपीएल 2026 के शुरुआती चरण में जिस पंजाब किंग्स का दबदबा पूरी दुनिया देख रही थी, आज वही टीम प्लेऑफ की रेस में पिछड़ती नजर आ रही है। सीजन के पहले सात मैचों तक पंजाब अजेय रही थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने छह मुकाबले जीते और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा। उस वक्त पंजाब अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज थी। हालांकि, अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और टीम लगातार चार हार के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई है।

जीत के लिए तरस रही है पंजाब किंग्स

शुरुआती दौर में ऐसा लग रहा था कि पंजाब किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनेगी। टीम का संतुलन और प्रदर्शन इतना सटीक था कि किसी भी विपक्षी के पास उनका तोड़ नहीं था। लेकिन पिछले चार मैचों में मिली लगातार हार ने प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी है। शीर्ष स्थान से चौथे स्थान पर गिरना टीम के मनोबल के लिए बड़ा झटका है। अब पंजाब एक अदद जीत के लिए संघर्ष कर रही है, जिससे उनके प्लेऑफ के सफर पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

क्या है पंजाब किंग्स का प्लेऑफ समीकरण?

पंजाब किंग्स के पास अभी भी तीन मैच बचे हैं, जो उनके भाग्य का फैसला करेंगे। अगर टीम अपने तीनों आगामी मैच जीत लेती है, तो वह टॉप-2 में भी जगह बना सकती है। प्लेऑफ का टिकट पक्का करने के लिए उन्हें कम से कम दो मैच हर हाल में जीतने होंगे। इससे उनके पास 17 अंक हो जाएंगे, जो क्वालीफिकेशन के लिए सुरक्षित माने जा रहे हैं। यदि टीम केवल एक मैच जीतती है, तो उन्हें दूसरी टीमों के नतीजों और नेट रन रेट पर निर्भर रहना पड़ेगा।

धर्मशाला और लखनऊ में होंगे निर्णायक मुकाबले

पंजाब किंग्स की किस्मत का फैसला अब धर्मशाला और लखनऊ के मैदानों पर होगा। टीम को अपने अगले दो महत्वपूर्ण घरेलू मैच धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर खेलने हैं। 14 मई को उनका मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। इसके तुरंत बाद 17 मई को वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ेंगे। सीजन का अपना आखिरी लीग मैच पंजाब 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उनके घर में खेलेगी। ये तीनों ही मैच नॉकआउट जैसे रोमांचक होने की उम्मीद है।

Hot this week

Related News

Popular Categories