New Delhi News: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया जल्द ही अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर भिड़ने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 जून से शुरू होने वाली इस द्विपक्षीय सीरीज में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। हालांकि बीसीसीआई ने आधिकारिक टीम की घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के हवाले से 15 सदस्यीय संभावित टीम की जानकारी लीक हो गई है।
गिल संभालेंगे कमान, अनुभवी रोहित-कोहली देंगे साथ
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो चयनकर्ता भविष्य को देखते हुए गिल को कप्तान के रूप में तैयार कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी उनके नेतृत्व में खेलते नजर आएंगे। टॉप ऑर्डर में यशस्वी जायसवाल बैकअप ओपनर की भूमिका निभाएंगे। यह चौकड़ी साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम की मुख्य आधार बनी रहेगी।
मध्यक्रम में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की मजबूती
मध्यक्रम की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के अनुभवी कंधों पर रहने वाली है। श्रेयस अय्यर को टीम का उप-कप्तान बनाया जा सकता है। ऑलराउंडर की भूमिका में हार्दिक पांड्या और उभरते सितारे नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिलने की उम्मीद है। बैकअप के तौर पर तिलक वर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को जगह दी गई है। हालांकि, रविंद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल जैसे बड़े खिलाड़ियों को इस बार ड्रॉप किया जा सकता है।
बुमराह को आराम, सिराज संभालेंगे गेंदबाजी की कमान
गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह को आईपीएल के वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया जा सकता है। उनकी गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज पेस अटैक का नेतृत्व करेंगे। उनका साथ देने के लिए अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी एक बार फिर कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की जोड़ी पर होगी। यह गेंदबाजी आक्रमण धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई की पिचों पर अफगान बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती देने के लिए पूरी तरह सक्षम नजर आ रहा है।
अफगानिस्तान सीरीज के लिए संभावित 15 सदस्यीय टीम:
- शुभमन गिल (कप्तान)
- रोहित शर्मा
- यशस्वी जयसवाल
- विराट कोहली
- श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान)
- केएल राहुल (विकेटकीपर)
- ईशान किशन (विकेटकीपर)
- हार्दिक पंड्या
- नितीश कुमार रेड्डी
- तिलक वर्मा
- अक्षर पटेल
- अर्शदीप सिंह
- कुलदीप यादव
- मोहम्मद सिराज
- प्रसिद्ध कृष्णा

