चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन: अभिनेता विजय और TVK पदाधिकारियों पर तीन मामले दर्ज, बिना अनुमति रोड शो करने का आरोप

Tamil Nadu News: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले तमिलगा वेट्ट्री कजगम (TVK) के अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता विजय के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की है। ये मामले चुनाव पर्यवेक्षकों और फ्लाइंग स्क्वाड अधिकारियों की शिकायतों के आधार पर दर्ज किए गए हैं।

बिना अनुमति रोड शो, भीड़ जुटाने और यातायात बाधित करने के आरोप

शिकायत में कहा गया है कि TVK ने बिना अनुमति के रोड शो किया। इसमें भारी संख्या में लोग जुटाए गए, जिससे यातायात और आम जनता को परेशानी हुई। नुंगमबक्कम पुलिस ने वल्लुवर कोट्टम के पास बिना अनुमति रोड शो करने के आरोप में विजय और थाउजेंड लाइट्स निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार जेसीटी प्रभाकरन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पश्चिम माम्बलम और वेपेरी में भी दर्ज हुए मामले

माम्बलम पुलिस ने विजय, टी नगर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार एन आनंद और दक्षिण चेन्नई जिला पदाधिकारी अप्पुनु के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वेपेरी पुलिस ने भी अपने अधिकार क्षेत्र में चुनाव दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए रोड शो आयोजित करने के आरोप में विजय और एग्मोर निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार राजमोहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन दोनों शिकायतों को फ्लाइंग स्क्वाड अधिकारियों ने दर्ज कराया।

अनुमति में शर्तों का था उल्लंघन, आगे की जांच जारी

अधिकारियों ने बताया कि प्रचार गतिविधियों के लिए विशिष्ट शर्तों के साथ अनुमति दी गई थी। इन शर्तों में भीड़ की सीमा, रोड शो पर प्रतिबंध और जनता की आवाजाही में बाधा न डालने का प्रावधान था। TVK ने इन सभी शर्तों का उल्लंघन किया। पुलिस ने इन मामलों में आगे की जांच शुरू कर दी है। अभिनेता विजय इस समय चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहे हैं। पार्टी की ओर से अब तक इन मामलों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

SOURCE: न्यूज एजेंसी
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories