WhatsApp का नया फीचर: बिजनेस चैट्स होंगी अलग, मेन इनबॉक्स में दिखेंगे सिर्फ दोस्त और परिवार, Username और पेड प्लान की भी तैयारी

Tech News: व्हाट्सऐप पर चैटिंग और भी आसान होने वाली है। कंपनी स्पैम कम करने और चैट्स को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए एक नए फीचर पर काम कर रही है। यह फीचर बिजनेस अकाउंट से जुड़ी सारी चैट्स को एक अलग सेक्शन में अरेंज कर देगा। मेन इनबॉक्स में सिर्फ इंडिविजुअल और ग्रुप चैट्स दिखेंगी। इससे यूजर्स को अपने कॉन्टैक्ट्स को ढूंढने के लिए लंबी लिस्ट नीचे स्क्रॉल नहीं करनी पड़ेगी।

24 घंटे बाद बिजनेस चैट्स होंगी अलग, यूजर को कुछ नहीं करना होगा

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर अभी बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध नहीं है। अगले कुछ हफ्तों में इसे टेस्टिंग के लिए रोल आउट किया जा सकता है। व्हाट्सऐप इनबॉक्स में आने के 24 घंटे बाद बिजनेस चैट्स अपने आप अलग सेक्शन में चली जाएंगी। यूजर को इसके लिए कुछ भी करने की जरूरत नहीं होगी। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जिन्हें दिनभर कई बिजनेस मैसेज आते हैं। अब वे पर्सनल चैट्स पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे।

Username फीचर हुआ रोलआउट, नंबर शेयर किए बिना होगी चैट

व्हाट्सऐप पहले ही यूजरनेम फीचर को रोल आउट करना शुरू कर चुकी है। फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह अब व्हाट्सऐप पर भी यूजरनेम सेट किया जा सकेगा। किसी से कॉन्टैक्ट करने के लिए आप अपना मोबाइल नंबर नहीं, बल्कि यूजरनेम शेयर कर सकेंगे। इससे आपका नंबर प्राइवेट रहेगा। यूजर्स के पास फेसबुक और इंस्टाग्राम वाला ही यूजरनेम व्हाट्सऐप पर सेट करने का विकल्प होगा। यह कदम प्राइवेसी को बढ़ावा देने वाला है।

WhatsApp Plus पेड सब्सक्रिप्शन जल्द, फ्री रहेंगी चैट और कॉल

कंपनी जल्द ही ‘व्हाट्सऐप प्लस’ नाम से एक पेड सब्सक्रिप्शन प्लान ला सकती है। इस प्लान को लेने वाले यूजर्स को कई एक्स्ट्रा फीचर्स मिलेंगे। इनमें एक्स्ट्रा चैट पिन करने का ऑप्शन, 14 अलग-अलग ऐप आइकॉन, कस्टम रिंगटोन और इंटरैक्टिव मैसेज रिएक्शन शामिल हैं। हालांकि, चैटिंग, कॉलिंग और फाइल शेयरिंग जैसी बुनियादी सुविधाएं आगे भी फ्री रहेंगी। पेड प्लान से कंपनी को राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी। यूजर्स को जल्द ही इन फीचर्स का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

SOURCE: न्यूज एजेंसी
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories