सुबह के फैसले शाम को क्यों बदल रही सुक्खू सरकार? जयराम ठाकुर ने खोले ‘पलटू’ राज

Himachal Pradesh News: हिमाचल की राजनीति में लगातार बयानबाजी जारी है। पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। मंडी में उन्होंने राज्य सरकार को ‘पलटू सरकार’ बताया। ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार सुबह फैसले लेती है और शाम तक बदल देती है। इन आदेशों के दूरगामी परिणामों पर पहले कोई सोच-विचार नहीं होता। इसी वजह से हर दिन प्रदेश में अजीबोगरीब कन्फ्यूजन की स्थिति बनी रहती है।

गलत फैसले लेने वालों पर कार्रवाई नहीं

जयराम ठाकुर ने सरकार की बेबसी पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गलत फैसले लेने वाले अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। अकेले अप्रैल महीने में दर्जनों बड़े आदेश वापस लेने पड़े हैं। राज्य सरकार हर दिन बिना सोचे-समझे तुगलकी फरमान जारी करती है। अगले ही दिन भारी विरोध के कारण आदेश रद्द हो जाते हैं। इन जनविरोधी और विवेकहीन फैसलों से पूरे प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है।

अदालत में नहीं टिकते सरकार के आदेश

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन अब पूरी तरह से मजाक बन चुका है। मुख्यमंत्री अपने हर गलत फैसले को मास्टर स्ट्रोक बताते हैं। लेकिन जब मामला माननीय न्यायालय पहुंचता है, तो सरकार को मुंह की खानी पड़ती है। पंचायत चुनाव से जुड़े करीब छह फैसले अदालत ने कानून के खिलाफ बताकर पलट दिए हैं। सरकार के कई आदेशों में जनहित और दूरदर्शिता का पूरी तरह से अभाव साफ दिखाई देता है।

जनविरोधी फैसलों से हो रही भारी किरकिरी

सुक्खू सरकार के कार्यकाल में लगातार जनविरोधी निर्णय लिए जा रहे हैं। टॉयलेट टैक्स और टोल टैक्स जैसे विवादित फैसलों ने प्रदेशवासियों को नाराज किया है। वहीं अस्पताल और स्कूलों को बंद करने से आम जनता को भारी दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे फैसलों के कारण पूरे देश में हिमाचल प्रदेश की जमकर किरकिरी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग की है कि सरकार अपनी गलतियों को सुधारे और जनता के हित में ठोस कदम उठाए।

SOURCE: न्यूज एजेंसी
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories