बिहार को मिलने जा रही है सबसे बड़ी सौगात, इस नए सिक्स लेन पुल से फर्राटे भरेंगे वाहन

Bihar News: बिहारवासियों के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजधानी पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अगले महीने से इस पुल पर वाहन फर्राटा भरते हुए नजर आएंगे। यह पुल पटना के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से शुरू होकर सीधे हाजीपुर-समस्तीपुर रोड को जोड़ेगा। इससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन काफी आसान होगा।

गंगा नदी पर बना नया लाइफलाइन

रविवार को इस विशाल पुल के उत्तरी छोर पर आखिरी सेगमेंट की सफल लॉन्चिंग की गई है। इस ऐतिहासिक मौके पर बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। लगभग 9.75 किलोमीटर लंबे इस मुख्य पुल और एप्रोच रोड को मिलाकर पूरी परियोजना 19.5 किलोमीटर लंबी है। अभी तक इस पुल के जरिए केवल कच्ची दरगाह से राघोपुर तक ही संपर्कता मौजूद थी। अब यह गंगा नदी पार करेगा।

एक्स्ट्रा डोज्ड केबल तकनीक का कमाल

इस पुल का निर्माण एक्स्ट्रा डोज्ड केबल स्टड तकनीक से किया गया है जो इसे बेहद मजबूत बनाता है। पुल के अधिकांश हिस्से पर कालीकरण का काम पूरा हो चुका है। इस पुल की कुल चौड़ाई 32 मीटर रखी गई है। इस पर वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सुरक्षित दौड़ सकेंगे। इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार ने एशियन डेवलपमेंट बैंक से 3000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम ऋण लिया है।

पहले चरण का हो चुका है उद्घाटन

परियोजना को पूरा करने में राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से भी करीब 2000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। आपको बता दें कि 23 जुलाई 2024 को इस पुल के पहले चरण का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। यह हिस्सा एनएच-31 से राघोपुर तक 4.57 किलोमीटर लंबा था। इसके शुरू होने से राघोपुर के लोगों का पटना आना-जाना बहुत आसान हो गया है। अगले महीने हाजीपुर रोड से जुड़ने के बाद यह पूरे राज्य को लाभान्वित करेगा।

SOURCE: न्यूज एजेंसी
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories