जशपुर में प्लेन क्रैश की खौफनाक खबर से दहला इलाका! क्या सच में हुई पायलट की मौत? जानें हादसे का पूरा सच

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को एक विमान हादसे की खबर ने भारी सनसनी फैला दी। शुरुआती रिपोर्ट्स में रतनपहली जंगल में एक चार्टर्ड एयरक्राफ्ट क्रैश होने का दावा किया गया। इस खबर के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रशासन और पुलिस की टीमें तुरंत घने जंगल की ओर रवाना हो गईं। हालांकि, जब रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं, तो घटना का सच कुछ और ही निकला।

पेड़ों से टकराने और जोरदार धमाके का दावा

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह विमान नारायणपुर क्षेत्र के रतनपहली जंगल के ऊपर से गुजर रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने दावा किया कि विमान महज 30 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसी दौरान यह पेड़ों से टकराया और पहाड़ी से जा भिड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों ने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनने और आग की लपटें उठने की बात कही। कुछ टीवी चैनलों की रिपोर्ट्स में तो पायलट और को-पायलट की मौत का दावा भी किया गया था।

रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर नहीं मिला मलबा

हादसे की भयानक सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें तुरंत घने जंगल की तरफ निकल पड़ीं। पहाड़ी और दुर्गम इलाका होने के कारण बचाव कार्य में काफी परेशानियां आईं। लेकिन, जब जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो कहानी पूरी तरह बदल गई। ताजा अपडेट के मुताबिक, वहां किसी भी विमान का मलबा या दुर्घटना के सुराग नहीं मिले। अधिकारियों ने इलाके की गहन तलाशी ली, लेकिन विमान क्रैश होने की बात पूरी तरह गलत साबित हुई।

अफवाह निकली खबर, जानें क्या है पूरा सच

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इलाके में कोई भी विमान हादसा नहीं हुआ है। दरअसल, रतनपहली के जंगल में आग लगने के कारण भारी धुआं उठ रहा था। उसी समय खनिज सर्वे का एक हेलीकॉप्टर वहां से काफी नीचे से गुजरा था। ग्रामीणों ने धुएं और हेलीकॉप्टर को देखकर विमान क्रैश की अफवाह फैला दी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने भी पुष्टि की है कि रडार से कोई विमान गायब नहीं हुआ है।

SOURCE: न्यूज एजेंसी
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

HPTU हमीरपुर के छात्रों की लगी लॉटरी, 76 करोड़ के शानदार बजट में किए गए ये बड़े ऐलान

Career News: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने छात्रों...

Related Articles

Popular Categories