गंगा एक्सप्रेसवे शुरू: प्रधानमंत्री मोदी ने दी बड़ी सौगात, जानें कब तक मुफ्त में कर सकेंगे सफर और कितनी है नई टोल दरें

Uttar Pradesh News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को हरदोई में बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण कर दिया है। इस उद्घाटन के साथ ही एक्सप्रेसवे पर वाहनों का परिचालन शुरू हो गया है। फिलहाल यात्रियों के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि अगले 10 से 15 दिनों तक इस मार्ग पर कोई टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। सरकार जल्द ही आधिकारिक तौर पर वह तारीख स्पष्ट करेगी जब से टोल वसूली की प्रक्रिया शुरू होगी।

यूपीडा ने जारी की टोल की विस्तृत दरें

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई टोल दरें निर्धारित की हैं। गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर करने के लिए वाहनों को प्रति किलोमीटर के आधार पर भुगतान करना होगा। प्राधिकरण ने कार और हल्के वाहनों के लिए 2.55 रुपये प्रति किलोमीटर की दर तय की है। एक्सप्रेसवे की कुल 594 किलोमीटर की दूरी के लिए कार चालकों को एक तरफ का कुल 1,514 रुपये टोल देना होगा।

विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए अलग शुल्क

यूपीडा के अनुसार दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए टोल दर 1.28 रुपये प्रति किलोमीटर रखी गई है। हल्के वाणिज्यिक वाहनों और छोटी बसों के लिए यात्रियों को 4.05 रुपये प्रति किलोमीटर चुकाने होंगे। भारी वाहनों जैसे बस और ट्रक के लिए यह दर 8.20 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित है। शासन ने इस संबंध में आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया है। निर्माण कार्य से जुड़ी भारी मशीनों के लिए शुल्क और अधिक तय किया गया है।

भारी वाहनों और मल्टी एक्सल गाड़ियों का खर्च

तीन से छह एक्सल वाले मल्टी एक्सल वाहनों और भारी निर्माण मशीनों के लिए 12.60 रुपये प्रति किलोमीटर का रेट तय हुआ है। सबसे भारी श्रेणी यानी सात या उससे अधिक एक्सल वाले वाहनों के लिए 16.10 रुपये प्रति किलोमीटर की दर लागू होगी। यूपीडा के सूत्रों का कहना है कि अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी थी। फिलहाल एक्सप्रेसवे को पूरी तरह टोल मुक्त रखकर जनता को सुगम यात्रा का अनुभव दिया जा रहा है।

टोल टैक्स की सूची पर एक नजर

विभिन्न वाहनों के लिए एक तरफ का कुल टोल टैक्स इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

  • दो पहिया और पंजीकृत ट्रैक्टर के लिए 905 रुपये।
  • कार, जीप और हल्के मोटर वाहनों के लिए 1,514 रुपये।
  • हल्के व्यवसायिक वाहन और मिनी बस के लिए 2,840 रुपये।
  • भारी निर्माण मशीनरी और 6 एक्सल तक के वाहनों के लिए 8,760 रुपये।
  • सात या अधिक एक्सल वाले ओवर साइज भारी वाहनों के लिए 11,265 रुपये।

Hot this week

Related News

Popular Categories