दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने अरुणा आसफ अली अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से की बातचीत

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज राजधानी के अरुणा आसफ अली अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। सीएम ने मरीजों और उनके परिजनों से सीधी बातचीत कर डॉक्टरों की उपलब्धता और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

मरीजों और डॉक्टरों से लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों, कर्मचारियों और अस्पताल प्रबंधन से भी फीडबैक लिया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, तेज, संवेदनशील और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार का संकल्प है कि दिल्ली का हर नागरिक ऐसे स्वास्थ्य तंत्र का अनुभव करे। इस तंत्र में समय पर इलाज, आधुनिक सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और हर मरीज को सम्मान के साथ सेवा मिलनी चाहिए।

गर्मी को देखते हुए ये खास निर्देश

बढ़ती गर्मी को देखते हुए सीएम ने अस्पताल प्रशासन को सख्त हिदायतें दीं। उन्होंने कहा कि दवाइयों की उपलब्धता, पीने के पानी की व्यवस्था और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए। मरीजों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम तुरंत करने को कहा गया है। सीएम ने साफ कहा कि गर्मी के मौसम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

हर परिवार को भरोसेमंद स्वास्थ्य सुरक्षा देने का संकल्प

रेखा गुप्ता ने कहा कि हर परिवार को भरोसेमंद स्वास्थ्य सुरक्षा मिलनी चाहिए। हर नागरिक को समय पर उपचार मिले, यही उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हर अस्पताल सेवा, संवेदना और विश्वास का केंद्र बने। इसी दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुधारों का रोडमैप तैयार करने को भी कहा। जल्द ही अन्य अस्पतालों का भी औचक निरीक्षण किया जाएगा।

SOURCE: न्यूज एजेंसी
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories