WWE के ‘बीस्ट’ ब्रॉक लेसनर ने ओबा फेमी से हार के बाद रिंग में उतारे दस्ताने और जूते, फैंस ने लगाया संन्यास का अनुमान

Sports News: WWE के दिग्गज पहलवान ब्रॉक लेसनर ने ओबा फेमी से मिली हार के बाद एक ऐसा इशारा किया, जिसने पूरे एरिना का माहौल बदल दिया। ‘द बीस्ट इनकार्नेट’ के नाम से मशहूर लेसनर ने रेसलमेनिया 42 के बाद अपने दस्ताने और जूते रिंग में उतार दिए। रेसलिंग की दुनिया में यह परंपरा संन्यास का संकेत मानी जाती है। इसके बाद से ही फैंस में उनके रिटायरमेंट को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

ओबा फेमी ने लेसनर को दिखाया बाहर का रास्ता

रेसलमेनिया 42 के इस ऐतिहासिक मैच में ओबा फेमी ने लेसनर को एकतरफा अंदाज में हराकर सबको चौंका दिया। फेमी ने पहले लेसनर के सिग्नेचर मूव ‘F5’ को झेला, फिर एक ‘चोकस्लैम’ और अपने घातक मूव ‘फॉल फ्रॉम ग्रेस’ से उन्हें पिन कर दिया। मैच खत्म होने के बाद लेसनर उठकर बैठे, कुछ देर सामने देखा और फिर धीरे-धीरे अपने दस्ताने उतार दिए। थोड़ी देर रुकने के बाद उन्होंने अपने जूते भी उतारकर रिंग के बीचोंबीच रख दिए।

मैट को चूमा, पॉल हेमन को गले लगाया और चले गए

दस्ताने और जूते रिंग में रखने के बाद लेसनर ने मैट को चूमा। इसके बाद उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम मैनेजर पॉल हेमन को गहराई से गले लगाया। रिंग से बाहर जाते समय उन्होंने दर्शकों का अभिवादन किया और फैंस से हाथ भी मिलाया। लेसनर इस दौरान काफी भावुक नजर आए। उनके इस व्यवहार ने फैंस का दिल तोड़ दिया और हर कोई उनके करियर के अंत की बात करने लगा। रेसलिंग में जब कोई पहलवान अपना गियर रिंग में उतारता है, तो वह संन्यास का ही प्रतीक होता है।

कर्ट एंगल ने कहा- ‘तुम्हारे जैसा कोई नहीं होगा’

ब्रॉक लेसनर के इस फैसले पर WWE के दिग्गज कर्ट एंगल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट लिखकर भावुक श्रद्धांजलि दी। एंगल ने लिखा, “लव यू, मेरे भाई। तुम्हारे जैसा कोई दूसरा नहीं होगा। रिटायरमेंट का आनंद लो, ब्रॉक।” ब्रॉक लेसनर का WWE में करियर शानदार रहा है। वह कई बार वर्ल्ड चैंपियन रहे और उन्होंने दिग्गजों को मात दी। अब फैंस को लगता है कि ‘द बीस्ट इनकार्नेट’ ने रिंग में अपनी आखिरी लड़ाई लड़ ली है। हालांकि, WWE ने अभी तक आधिकारिक तौर पर उनके संन्यास की घोषणा नहीं की है।

SOURCE: न्यूज एजेंसी
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories