ED का बड़ा एक्शन: आप नेता अशोक मित्तल के व्यवसायिक ठिकानों पर फेमा के तहत छापे, संजय सिंह ने कहा- ‘चुनाव से पहले घिनौना खेल’

India News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल से जुड़े व्यावसायिक संस्थानों पर बुधवार को छापेमारी की। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की गई है। इस पर आप नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

जालंधर और फगवाड़ा सहित कई ठिकानों पर तलाशी जारी

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि अशोक मित्तल से जुड़े कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तलाशी ली जा रही है। यह कार्रवाई जालंधर और फगवाड़ा सहित अन्य स्थानों पर की जा रही है। मित्तल लवली ग्रुप का नेतृत्व करते हैं। उनके नाम पर एक विश्वविद्यालय भी है। छापेमारी फेमा के उल्लंघन की जांच के तहत हो रही है।

संजय सिंह ने लगाया एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव से पहले एक घिनौना खेल है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी ने इसकी शुरुआत की है। जहां-जहां चुनाव होते हैं, वहां बीजेपी अपनी एजेंसियों का इस्तेमाल करती है। यह बीजेपी का पुराना तरीका है।

‘बीजेपी का फॉर्मूला पंजाब में नहीं चलेगा’ – संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी के पास सिर्फ एक ही तरीका है। वह ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का दुरुपयोग करती है। लेकिन बीजेपी का यह फॉर्मूला पंजाब में काम नहीं करेगा। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पूरे देश में खत्म हो चुकी है। बीजेपी शासित राज्यों में जनता सड़कों पर है और हिंसक विरोध हो रहा है।

‘पूरी तरह राजनीतिक कार्रवाई, दुर्भावना से भरी’

संजय सिंह ने आगे कहा कि अशोक मित्तल पर की गई कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक है। यह राजनीतिक दुर्भावना से भरी हुई है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने एजेंसियों पर हजारों टिप्पणियां कर चुका है, फिर भी बीजेपी नहीं मान रही है। यह एजेंसियों के दुरुपयोग का एक उदाहरण है। पंजाब चुनाव से पहले ऐसे खेल खेले जाएंगे।

‘सब मजबूती से खड़े हैं, संसद में उठाएंगे मामला’

संजय सिंह ने कहा कि आप के सभी लोग मजबूती से खड़े हैं। जब संसद का सत्र शुरू होगा, तो वह सरकार के सामने इस मामले को उठाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ कितने प्रयास किए, लेकिन उन्हें कोई लाभ नहीं हुआ। इस खेल से भी उन्हें कोई फायदा नहीं होगा।

हाल ही में अशोक मित्तल बने राज्यसभा में आप के उपनेता

गौरतलब है कि 61 वर्षीय अशोक मित्तल को हाल ही में राज्यसभा में आप का उपनेता नियुक्त किया गया है। उन्होंने राघव चड्ढा की जगह ली है। मित्तल लवली ग्रुप के चेयरमैन हैं। उनके खिलाफ ईडी की यह कार्रवाई अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। आप नेता इसे बीजेपी की साजिश बता रहे हैं।

SOURCE: न्यूज एजेंसी
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories