अमेरिका-ईरान बातचीत के संकेतों से सोने-चांदी के दाम चढ़े, MCX शाम 5 बजे खुलेगा

Commodity News: मंगलवार को वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कूटनीतिक समाधान के संकेतों से दोनों कीमती धातुओं के दाम करीब 2 प्रतिशत बढ़ गए। इससे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य को ब्लॉक करने की खबर से कीमतों में गिरावट आई थी।

कॉमेक्स पर सोना 4,789 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुबह 10:39 बजे कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,789 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी की कीमत 1.90 प्रतिशत बढ़कर 77 डॉलर प्रति औंस हो गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि ईरानी अधिकारियों ने समझौते पर बातचीत के लिए संपर्क किया है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में शांति वार्ता जारी रखने का संकेत दिया है।

कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर से नीचे आए

अमेरिका-ईरान बातचीत की संभावनाओं से कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 2.77 प्रतिशत टूटकर 96.6 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। डब्ल्यूटीआई क्रूड 3 प्रतिशत से अधिक की कमजोरी के साथ 95.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य को ब्लॉक करने के अमेरिकी फैसले से सोने-चांदी के दाम दो दिनों तक लुढ़के थे।

भारतीय बाजार में छुट्टी, MCX शाम को खुलेगा

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट मंगलवार को बंद हैं। हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे तक सामान्य कारोबार होगा। शेयर बाजार बुधवार यानी 15 अप्रैल को खुलेंगे। उसके बाद अगली छुट्टी 1 मई को महाराष्ट्र दिवस पर होगी। वैश्विक बाजार खुले हैं और टोक्यो, जकार्ता व सोल के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार सोमवार को एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुए थे।

दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,52,610 रुपये

देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के भाव निम्नलिखित हैं:

शहर 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 22 कैरेट 10 ग्राम सोना 1 किलो चांदी
दिल्ली ₹1,52,610 ₹1,39,900 ₹2,55,000
मुंबई ₹1,52,460 ₹1,39,750 ₹2,55,000
कोलकाता ₹1,52,460 ₹1,39,750 ₹2,55,000
चेन्नई ₹1,53,380 ₹1,40,600 ₹2,60,000
पटना ₹1,52,510 ₹1,39,800 ₹2,55,000
बेंगलुरु ₹1,52,460 ₹1,39,750 ₹2,55,000
हैदराबाद ₹1,52,460 ₹1,39,750 ₹2,60,000
लखनऊ ₹1,52,610 ₹1,39,900 ₹2,55,000
जयपुर ₹1,52,610 ₹1,39,900 ₹2,55,000
इंदौर ₹1,52,510 ₹1,39,800 ₹2,55,000
सूरत ₹1,52,510 ₹1,39,800 ₹2,55,000
पुणे ₹1,52,460 ₹1,39,750 ₹2,55,000
गुरुग्राम ₹1,52,610 ₹1,39,900 ₹2,55,000
चंडीगढ़ ₹1,52,610 ₹1,39,900 ₹2,55,000
नागपुर ₹1,52,460 ₹1,39,750 ₹2,55,000
केरल ₹1,52,460 ₹1,39,750 ₹2,60,000
रायपुर ₹1,52,460 ₹1,39,750 ₹2,55,000
भुवनेश्वर ₹1,52,460 ₹1,39,750 ₹2,60,000

SOURCE: न्यूज एजेंसी
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories