पार्वती घाटी में पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन: मणिकर्ण की वादियों में छिपकर बैठा था खतरनाक गैंगस्टर, 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित मणिकर्ण घाटी में पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार को एक कुख्यात गैंगस्टर सहित आठ लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। यह सभी आरोपी मणिकर्ण की हसीन वादियों में पुलिस से बचकर छिपे हुए थे। पंजाब पुलिस गैंगस्टर की लोकेशन लगातार ट्रैक कर रही थी।

मणिकर्ण के शिल्ला में बिछाया गया पुलिस का जाल

पकड़े गए गैंगस्टर की पहचान हरpreet सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके साथियों राम सिंह, गुरप्रीत, सतनाम, सिकंदर और राजबिंद्र को भी गिरफ्तार किया है। इनके साथ कोमल और तलविंदर कौर नाम की दो महिलाएं भी पुलिस की गिरफ्त में आई हैं। यह पूरा गिरोह वीरवार को ही मणिकर्ण पहुंचा था। वे वहां एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। पंजाब पुलिस को उनके मणिकर्ण में घूमने की गुप्त भनक लग गई थी।

बरशैणी से लौटते समय पुलिस ने घेरा

पुलिस की विशेष टीमों ने इन सभी को उस समय दबोचा जब वे बरशैणी से मणिकर्ण की ओर लौट रहे थे। शिल्ला नामक स्थान पर पुलिस ने पहले से ही घेराबंदी कर रखी थी। जैसे ही गैंगस्टर का काफिला वहां पहुंचा, पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से गैंगस्टरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने पुष्टि की है कि यह गिरफ्तारी पंजाब पुलिस की सूचना पर की गई।

फिरौती के लिए फायरिंग और दहशत फैलाने का है आरोप

गैंगस्टर हरप्रीत सिंह पर पंजाब के जंडियाला थाने में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर 20 अप्रैल को हत्या के प्रयास (BNS 109) और शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हरप्रीत पर आरोप है कि उसने फिरौती के लिए एक व्यक्ति के घर पर सरेआम गोलियां चलाई थीं। इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया था। पंजाब पुलिस अब आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की तैयारी कर रही है।

SOURCE: न्यूज एजेंसी
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

पुरुषों की बच्चेदानी का ऑपरेशन! हिमाचल की हिमकेयर योजना में 110 करोड़ का बड़ा खेल, SIT ने कसी कमर

Himachal News: हिमाचल प्रदेश की महत्वाकांक्षी 'हिमकेयर' स्वास्थ्य योजना...

Related Articles

Popular Categories