दरभंगा में खूनी खेल: पिता के बाद अब चाचा की बेरहमी से हत्या, सनकी भतीजे का खौफनाक मंजर

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सकतपुर थाना क्षेत्र के आवाम गांव में रविवार की शाम एक सनकी भतीजे ने अपने सगे चाचा की लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है और गांव के लोग दहशत में हैं। मृतक की पहचान 45 वर्षीय कमलू राम के रूप में हुई है, जो पेशे से मछुआरा था।

शादी की खुशियों के बीच मातम

मृतक कमलू राम रविवार को अपने साढ़ू की बेटी की शादी में शामिल होने की तैयारी कर रहा था। उसकी पत्नी रीता देवी और बच्चे पहले ही शादी समारोह में पंडौल जा चुके थे। कमलू खुद शादी के लिए मछली पहुंचाकर घर लौटा था और थोड़ा आराम करने की सोच रहा था। घर पर उसकी बहन पवित्री देवी मौजूद थी, जो रविवार का व्रत रखकर पूजा-पाठ में व्यस्त थी। इसी शांति के बीच मौत ने दस्तक दी।

लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार

दोपहर करीब चार बजे कमलू का भतीजा छोटू राम (35) अचानक आंगन में दाखिल हुआ। उसने वहां पड़े चापाकल के लोहे के पाइप को उठाया और बिना कुछ कहे अपने चाचा के सिर और गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रहार इतने जबरदस्त थे कि कमलू राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सकतपुर पुलिस की 112 नंबर की टीम घटनास्थल पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

आरोपी ने पहले पिता को भी मारा था

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी छोटू राम का इतिहास बेहद डरावना रहा है। वह स्वभाव से अत्यंत उग्र है और करीब 10 साल पहले उसने अपने पिता जगदीश राम की भी मूसल से प्रहार कर हत्या कर दी थी। उस वक्त परिवार ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। अब थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।

SOURCE: न्यूज एजेंसी
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories