असम में 19 साल की बेटी ने किया मां का बेरहमी से कत्ल, पूरी रात कटा सिर लेकर जंगल में रही

Assam News: असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। डेरामुख लालुंग गांव की 19 वर्षीय पूजा मलंग ने अपनी 42 वर्षीय मां अनुमाई की हथियार से हत्या कर दी। उसने मां का सिर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस के मुताबिक, यह वारदात बुधवार रात को हुई। आरोपी लड़की पूरी रात अपनी मां का कटा हुआ सिर लेकर जंगल में छिपी रही। सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

पिता और बहन पर भी किया जानलेवा हमला

इस भयानक घटना के दौरान पूजा के पिता प्रेमेंद्र मलंग और उसकी बहन घर पर ही मौजूद थे। जब उन्होंने अनुमाई को बचाने की कोशिश की, तो पूजा ने उन दोनों पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में पिता और बहन दोनों बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की ने दाओ नामक हथियार का इस्तेमाल किया था।

पूजा-पाठ की सामग्री और काला जादू का शक

पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपी को जंगल से गिरफ्तार किया। मौके से हंसिया, कैंची और पूजा-पाठ की कई चीजें बरामद हुईं। इनमें तेल, सिंदूर और एक मिट्टी का बर्तन शामिल है। स्थानीय लोगों को शक है कि लड़की काले जादू में शामिल थी। कुछ लोगों ने उसके नशे में होने की आशंका जताई है। पुलिस अब इस हत्याकांड की असली वजह तलाश रही है।

SOURCE: न्यूज एजेंसी
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories