दिल्ली एयरपोर्ट पर टला भीषण विमान हादसा, स्विस एयरलाइंस के इंजन से उठा धुआं, बाल-बाल बचे 232 यात्री

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार रात एक बड़ा विमान हादसा होने से रह गया। दिल्ली से ज्यूरिख के लिए उड़ान भरने वाली स्विस इंटरनेशनल एयर लाइन्स की फ्लाइट LX147 के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से विमान रनवे पर ही रुक गया और सैकड़ों यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई। हादसे के समय विमान में कुल 232 यात्री और चालक दल के सदस्य मौजूद थे।

लैंडिंग गियर से निकलता दिखा धुआं

स्विस एयरलाइन के आधिकारिक प्रवक्ता ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ज्यूरिख जाने वाले एयरबस A330 विमान के बाएं लैंडिंग गियर की तरफ से धुआं निकलता देखा गया। यह घटना उस वक्त हुई जब विमान टेकऑफ की तैयारी कर रहा था। धुआं दिखने के तुरंत बाद पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी गई। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने विमान को उड़ाने से पहले ही फौरन रोकने का फैसला लिया।

क्रू ने सूझबूझ से रद्द किया टेकऑफ

जानकारी के मुताबिक, भारतीय समयानुसार रात करीब 1 बजे जब विमान उड़ान भरने ही वाला था, तभी इंजन में गंभीर समस्या का पता चला। विमान के अनुभवी क्रू सदस्यों ने तत्काल टेकऑफ को रद्द कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक दल ने सावधानी के तौर पर विमान को पूरी तरह खाली करने का निर्णय लिया। एयरलाइन के अनुसार विमान में 228 वयस्क यात्री और चार छोटे बच्चे सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इमरजेंसी स्लाइड के जरिए निकाला गया बाहर

विमान रुकते ही इमरजेंसी गेट्स खोल दिए गए और सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान अफरातफरी में छह यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका तुरंत मेडिकल चेकअप कराया गया। जो यात्री स्लाइड का उपयोग करने में असमर्थ थे, उनके लिए विमान के पास विशेष सीढ़ियां लगाई गईं। प्रवक्ता ने बताया कि घायल यात्रियों की स्थिति अब स्थिर है और उन्हें हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

विशेषज्ञों की टीम करेगी जांच

स्विस एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि विमान में आई इस तकनीकी खराबी की विस्तृत जांच की जाएगी। इसके लिए स्विट्जरलैंड से टेक्निकल स्पेशलिस्ट्स और इंजीनियरों की एक विशेष टीम जल्द ही दिल्ली पहुंचेगी। यह टीम इंजन और लैंडिंग गियर का गहन निरीक्षण करेगी ताकि धुएं और तकनीकी खराबी के असली कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल प्रभावित विमान को रनवे से हटाकर सुरक्षित स्थान पर जांच के लिए खड़ा कर दिया गया है।

SOURCE: न्यूज एजेंसी
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories