सात राज्यसभा सांसदों की बगावत पर बीजेपी ने केजरीवाल पर बोला हमला, ‘पाप’ और ‘शीशमहल’ पर घेरा, तेजस्वी को भी सुनाई खरी-खरी

Delhi News: आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे के बाद सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीजेपी नेता अब सीधे अरविंद केजरीवाल पर ही हमलावर हो गए हैं। बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि ‘आप’ का पाप अब सामने आ रहा है। वहीं बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने केजरीवाल पर ईमानदारी का चोला पहनकर जनता को ठगने का आरोप लगाया। पार्टी में फूट के बाद ‘शीशमहल’ और ‘पाप’ की चर्चा फिर तेज हो गई है।

संजय सरावगी बोले- केजरीवाल के पाप की जांच शुरू

रविवार को बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि न तो सरकारी घर लेंगे और न ही सुरक्षा लेंगे। लेकिन सत्ता में आते ही अरविंद केजरीवाल देश के सबसे रईस मुख्यमंत्री बन गए। सरावगी ने कहा, ‘यह पाप है और अब इसकी जांच हो रही है।’ उन्होंने दावा किया कि जनता अब सच्चाई समझ चुकी है।

तेजस्वी यादव पर भी बरसे, कहा- बिहार ने पूरी तरह नकारा

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सरावगी ने और भी कड़ा रुख अख्तियार किया। उन्होंने कहा, ‘बिहार में तेजस्वी का सूपड़ा साफ हो गया। वे एक सीट से मुश्किल से बचे हैं, वरना नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बन पाते।’ सरावगी ने यह सवाल भी खड़ा किया कि परिवारवादी पार्टी कब तक चलेगी। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने तेजस्वी को बेनकार दिया है। अब उनके केरल या बंगाल जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

रामकृपाल यादव बोले- ईमानदारी का चोला पहन ठगा जनता को

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव ने भी केजरीवाल पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा, ‘सब जानते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने जनता के बीच जाकर सिर्फ नाटक किया। उन्होंने ईमानदारी का चोला पहनकर जनता को ठगा और धोखा दिया।’ रामकृपाल ने आगे आरोप लगाया कि जनता के पैसे लूटकर केजरीवाल ने ‘शीशमहल’ बनाया। उन्होंने कहा कि अब केजरीवाल का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है। इसलिए उनकी पार्टी भी पूरी तरह खत्म हो रही है।

SOURCE: न्यूज एजेंसी
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories