Nitish Kumar को दिल्ली में मिला 3 एकड़ का टाइप-8 बंगला, नितिन नवीन होंगे पड़ोसी, CRPF की Z+ सुरक्षा भी तैनात

Bihar News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को दिल्ली में नया बंगला आवंटित हो गया है। यह बंगला 9 सुनहरी बाग स्थित टाइप-8 श्रेणी का है। इस बंगले में आने के बाद वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पड़ोसी बन गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों ने उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

दिल्ली के VIP जोन में नीतीश को मिला टाइप-8 बंगला, अमित शाह और राजनाथ सिंह भी हैं पड़ोसी

नीतीश कुमार को दिल्ली के प्रतिष्ठित 9 सुनहरी बाग इलाके में टाइप-8 श्रेणी का बंगला आवंटित किया गया है। यह क्षेत्र देश के शीर्ष नेताओं का VIP जोन माना जाता है। इसी इलाके में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी रहते हैं। नीतीश कुमार अब 8 नंबर वाले बंगले में रहने वाले भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के मकान के ठीक बगल में रहेंगे। यह बंगला करीब 3 एकड़ क्षेत्र में फैला है। इसमें 5 बेडरूम, लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया, स्टडी रूम और 6 स्टाफ क्वार्टर हैं।

पटना के 7 सर्कुलर बंगले पर JDU की अहम बैठक, नेता का होगा चुनाव

नीतीश कुमार को पटना में भी नया आवास मिला है। वह अब 7 सर्कुलर बंगले पर रहेंगे। मुख्यमंत्री आवास 1 अणे मार्ग से उनका अधिकांश सामान 7 सर्कुलर रोड स्थित नए आवास में शिफ्ट कर दिया गया है। यह आवास 10 सर्कुलर रोड के पास है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का परिवार रहता है। इसी नए बंगले पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अगले सप्ताह सोमवार (20 अप्रैल) को पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में जेडीयू के विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा।

CRPF की Z+ श्रेणी की सुरक्षा तैनात, दिल्ली और पटना दोनों जगह मिलेगी कवर

सुरक्षा व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया गया है। नीतीश कुमार को अब CRPF की Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। यह सुरक्षा दिल्ली और पटना दोनों जगहों पर उनके साथ रहेगी। नए बंगले में हाई-लेवल सिक्योरिटी व्यवस्था पहले से ही मौजूद है। नीतीश कुमार के बंगले के आसपास सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है। जेडीयू विधायक दल की बैठक में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। नीतीश कुमार पिछले महीने मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद राज्यसभा सांसद बने थे। उन्हें ये सुविधाएं उनके राज्यसभा सांसद होने के कारण मिली हैं।

SOURCE: न्यूज एजेंसी
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories