हिमाचल तकनीकी विवि की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 29 मई से शुरू होंगे एग्जाम; 14 मई तक दे सकेंगे सुझाव

Himachal News: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने छात्रों के लिए बड़ी अपडेट जारी की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मई माह से प्रस्तावित नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर परीक्षाओं की संभावित तिथियों का ऐलान कर दिया है। कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर के अनुसार ये परीक्षाएं 29 मई से शुरू होकर जुलाई के पहले सप्ताह तक चलेंगी। सभी शिक्षण संस्थानों को केंद्र व्यवस्था के लिए पहले ही सूचित कर दिया गया है।

इन कोर्सेज के लिए जारी हुआ शेड्यूल

तकनीकी विवि ने बीटेक, बी फार्मेसी, एमटेक, एम फार्मेसी और बी आर्क जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों की डेटशीट जारी कर दी है। इसके अलावा एमबीए, एमसीए, बीएचएमसीटी, एमएससी भौतिक विज्ञान और पर्यावरण विज्ञान जैसे विषयों की परीक्षाओं की रूपरेखा भी तय कर ली गई है। प्रशासन ने इन सभी विषयों की तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया है।

14 मई तक मांगे गए सुझाव और आपत्तियां

परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया है कि जारी की गई ये तिथियां पूरी तरह अंतिम नहीं हैं। यदि किसी शिक्षण संस्थान या परीक्षार्थी को इन तिथियों पर कोई आपत्ति या सुझाव देना है तो वह 14 मई तक विश्वविद्यालय को सूचित कर सकता है। इसके बाद किसी भी बदलाव पर विचार नहीं किया जाएगा। सभी हितधारकों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर 18 मई को परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी जाएगी।

परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि नजदीक

मई में होने वाली इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के नियमित छात्र व री-अपीयर के अभ्यर्थी 27 अप्रैल तक बिना किसी विलंब शुल्क के अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। 28 अप्रैल से लेट फीस लागू हो जाएगी। विस्तृत निर्देश और शुल्क ढांचे की जानकारी के लिए परीक्षार्थियों को हिमाचल तकनीकी विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

SOURCE: न्यूज एजेंसी
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories