IPL की पहली गेंद किसने खेली थी? किस गेंदबाज ने लिया था पहला विकेट?

IPL News: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन शनिवार से शुरू हो रहा है। साल 2008 में भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने जो पौधा रोपा था, वह आज पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है। हर साल फैंस को इस लीग का इंतजार रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस लीग की पहली गेंद किस बल्लेबाज ने खेली थी और पहला विकेट किसने लिया था? आइए जानते हैं उस ऐतिहासिक मैच के बारे में।

भारत के पूर्व कप्तान ने खेली थी पहली गेंद

आईपीएल कापहला मैच 18 अप्रैल 2008 को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। आरसीबी के कप्तान राहुल द्रविड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैच का पहला ओवर प्रवीण कुमार ने फेंका। इस लीग की पहली गेंद प्रवीण ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को फेंकी थी। गांगुली ने ही लीग की पहली गेंद खेली थी। गेंद उनके पैड पर लगी और लेग बाय से एक रन मिला। गांगुली 12 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए।

जहीर खान के नाम दर्ज है पहला विकेट

आईपीएल कीपहली गेंद खेलने वाले गांगुली ही इस लीग के पहले विकेट के रूप में आउट हुए थे। उन्हें आउट करने वाले गेंदबाज थे भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान। जहीर ने गांगुली को छठे ओवर की दूसरी गेंद पर जैक्स कैलिस के हाथों कैच कराया था। यानी जहीर खान के नाम आईपीएल का पहला विकेट दर्ज है।

मैक्कलम की तूफानी पारी ने बनाया रिकॉर्ड

यह मैच ब्रेंडन मैक्कलम कीतूफानी पारी के लिए याद किया जाता है। उनके नाम आईपीएल का पहला शतक भी है, जो उन्होंने इसी मैच में बनाया था। मैक्कलम ने 73 गेंदों पर 10 चौके और 13 छक्कों की मदद से नाबाद 158 रन बनाए थे। उनकी पारी के दम पर कोलकाता ने 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में आरसीबी महज 82 रनों पर ढेर हो गई। कोलकाता ने यह मैच 140 रनों के अंतर से जीत लिया था। यह ऐतिहासिक मैच आईपीएल के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। आज से 19 साल पहले शुरू हुआ यह सफर अब दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग बन चुका है।

SOURCE: न्यूज़ एजेंसियां
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories