IPL News: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन किया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 201 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 16वें ओवर में ही 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। मैच के साथ ही विराट कोहली ने शानदार कमबैक किया।
कोहली ने जड़े 5 छक्के, 38 गेंदों में बनाए 69 रन
202 रनोंके लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को पहले झटका लगा। लेकिन विराट कोहली ने एक बार फिर जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 38 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली। इसमें 5 गगनचुंबी छक्के और 5 चौके शामिल रहे। कोहली ने अंत तक आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और टीम को जीत दिलाई।
जीत के बाद अनुष्का को फ्लाइंग किस, वीडियो वायरल
मैच खत्म होनेके बाद जब विराट कोहली पवेलियन लौट रहे थे, तो उन्होंने स्टैंड में बैठी पत्नी अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया। इस पर अनुष्का ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। फैंस इस कपल की जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं। आरसीबी की इस जीत ने टीम के लिए सीजन की शानदार शुरुआत कर दी है।


