IPL News: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के शुरू होने से पहले ही विजेता टीम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इंग्लैंड के कई पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी-अपनी भविष्यवाणियां की हैं। माइकल वॉन ने मुंबई इंडियंस को दावेदार बताया, तो एलिस्टर कुक ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर भरोसा जताया। फिल टफनेल ने चेन्नई सुपर किंग्स को विजेता माना है।
माइकल वॉन ने मुंबई इंडियंस पर जताया भरोसा
इंग्लैंड केपूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट में कहा कि इस बार मुंबई इंडियंस ट्रॉफी जीत सकती है। उनका मानना है कि मुंबई की टीम इस बार काफी मजबूत दिख रही है। टीम ने 2020 के बाद खिताब नहीं जीता है, ऐसे में वह वापसी के लिए तैयार है। इस सीजन में टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या के हाथों में होगी। वॉन ने टीम के संतुलन को भी खास बताया।
एलिस्टर कुक ने RCB को बताया विजेता
इंग्लैंड केपूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 का विजेता बताया है। कुक का मानना है कि आरसीबी इस बार अपने खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड कर सकती है। उन्होंने टीम के कोच एंडी फ्लावर पर भरोसा जताया और कहा कि टीम की रणनीति इस सीजन में काम कर सकती है। हालांकि आरसीबी के सामने चुनौतियां भी कम नहीं हैं।
फिल टफनेल ने CSK को माना दावेदार
इंग्लैंड केपूर्व खिलाड़ी फिल टफनेल ने पहले आरसीबी का नाम लिया, लेकिन बाद में अपनी राय बदल दी। उन्होंने कहा कि जहां संजू सैमसन खेलेंगे, वही टीम जीतेगी। इस आधार पर उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 का विजेता बताया। उनके मुताबिक, सैमसन इस सीजन में सीएसके के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं। सीएसके ने अब तक अपने हर खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया है।
RCB के सामने चुनौतियां भी कम नहीं
आरसीबीके लिए इस सीजन में कुछ मुश्किलें भी सामने आ रही हैं। टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल निजी कारणों से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड फिटनेस के चलते शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इससे टीम के संतुलन पर असर पड़ सकता है। आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ही ऐसी टीमें हैं, जिन्होंने अपने खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है। आरसीबी इस खास लिस्ट में शामिल होने की कोशिश करेगी।


