Meerut News: विद्या विश्वविद्यालय में शनिवार को विद्या यूनिटी लीग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज और ट्रेजर हंट प्रतियोगिताओं में सभी ने उत्साह दिखाया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपसी सहयोग, टीम भावना और कार्यस्थल पर समन्वय को मजबूत करना था।
कुलपति ने फीता काटकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
विद्यायूनिटी लीग का शुभारंभ कुलपति डॉ. हिरेन दोशी ने फीता काटकर किया। सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। क्रिकेट और बैडमिंटन मुकाबलों में रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। शतरंज में प्रतिभागियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। ट्रेजर हंट गतिविधि ने टीमवर्क और समस्या समाधान की क्षमता को प्रोत्साहित किया।
चांसलर बोले- प्रतिभा को निखारने का उत्कृष्ट मंच है यह आयोजन
इस मौकेपर चांसलर प्रदीप कुमार जैन ने सभी प्रतिभागियों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रतिभा को निखारने और क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच है। प्रो-चांसलर विशाल जैन ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क का पाठ सिखाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्साहपूर्वक भाग लेने और पूरे जोश के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित किया।
खेलों ने बढ़ाया आपसी तालमेल, सभी का उत्साह देखने लायक
पूरेआयोजन के दौरान फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों का उत्साह देखने लायक रहा। विभिन्न विभागों के सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर खेलों का आनंद लिया। इससे कार्यस्थल पर आपसी तालमेल और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिला। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की बात कही है।


