इटली में चोरों ने 12 टन किटकैट चॉकलेट पर किया बड़ा हाथ, नेस्ले ने कहा- स्लोगन को गंभीरता से ले लिया

Italy News: ईस्टर के जश्न से ठीक पहले इटली में चोरों ने एक बड़ी ‘मीठी चोरी’ को अंजाम दिया। उन्होंने किटकैट चॉकलेट बार की एक विशाल खेप चुरा ली, जो डिस्ट्रीब्यूटरों तक पहुंचाई जा रही थी। किटकैट ब्रांड की स्विस मूल कंपनी नेस्ले ने इस चोरी की पुष्टि की है। कंपनी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि चोरों ने ब्रांड के मशहूर स्लोगन ‘टेक अ ब्रेक’ (एक ब्रेक लें) को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया।

चोरों ने ट्रक के साथ उड़ाई 12 टन से अधिक चॉकलेट

समाचार एजेंसीAFP के मुताबिक, एक ट्रक में किटकैट की नई F1 चॉकलेट रेंज की लगभग 413,793 यूनिट्स (करीब 12 टन चॉकलेट बार) लदी हुई थीं। यह ट्रक यूरोप से गुजर रहा था, तभी 26 मार्च को चोरों ने इस चोरी को अंजाम दिया। नेस्ले ने बताया कि चोरों ने ट्रक को तब चुराया, जब वह मध्य इटली में स्थित एक फैक्ट्री से निकलकर पोलैंड की ओर जा रहा था। इन चॉकलेट बार को पूरे यूरोप में वितरित किया जाना था।

चोरी हुई चॉकलेट नई F1 लाइन की थीं

कंपनीने बताया कि चोरी हुई चॉकलेट बार किटकैट की नई फॉर्मूला वन लाइन की थीं। यह लाइन पिछले साल किटकैट के आधिकारिक F1 चॉकलेट बार बनने के बाद शुरू की गई थी। इन चॉकलेट बार को रेस कार के आकार में ढाला गया था, लेकिन इनमें किटकैट की पहचान बन चुके चॉकलेट-कोटेड वेफर मौजूद थे।

नेस्ले का मजाकिया अंदाज में बयान

नेस्लेने एक बयान में कहा, ‘हमने हमेशा लोगों को किटकैट के साथ ब्रेक लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। लेकिन ऐसा लगता है कि चोरों ने इस संदेश को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया और हमारी 12 टन से अधिक चॉकलेट लेकर फरार हो गए।’ कंपनी ने बताया कि वह स्थानीय अधिकारियों और सप्लाई चेन पार्टनर के साथ मिलकर इस चोरी की जांच कर रही है।

अनौपचारिक बाजारों में बिक सकती है चोरी की चॉकलेट

नेस्लेके प्रवक्ता ने बताया कि चोरी हुआ ट्रक और चॉकलेट अभी तक नहीं मिले हैं। घटना के दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई। कंपनी ने चेतावनी दी है कि चोरी हुई किटकैट बार अनौपचारिक बाजारों में बेची जा सकती हैं। कंपनी ने ग्राहकों, रिटेलरों और थोक विक्रेताओं से कहा है कि वे पैक पर दिए गए बैच नंबर को स्कैन करके पता लगा सकते हैं कि कोई प्रोडक्ट चोरी हुई खेप का हिस्सा है या नहीं।

सप्लाई पर नहीं पड़ा कोई असर, कंपनी का दावा

ईस्टर कीछुट्टियों से पहले चॉकलेट की कमी की आशंकाओं को कम करते हुए किटकैट ने रविवार को एक अलग बयान में कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है। कंपनी ने साफ किया कि इस चोरी का सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ा है। नेस्ले ने बताया कि वह इस मामले की जांच के लिए स्थानीय अधिकारियों और सप्लाई चेन पार्टनर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है।

SOURCE: न्यूज़ एजेंसियां
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories