देश की 16वीं जनगणना 1 अप्रैल से: पहली बार डिजिटल और जातिगत गणना, 33 सवालों में दर्ज होगा हर भारतीय का लेखा-जोखा

India Census News: देश में एक अप्रैल से 16वीं जनगणना शुरू हो रही है। आजादी के बाद यह पहली बार होगा जब जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार पहली बार जातिगत जनगणना भी कराई जाएगी। यानी जनगणना के फॉर्म में जाति के लिए भी एक अलग कॉलम होगा। केंद्र सरकार ने इस बार पूछे जाने वाले सवालों की सूची तैयार कर ली है, जिसमें कुल 33 सवाल होंगे।

पहली बार खुद ऑनलाइन भर सकेंगे डिटेल

इस बार देशवासियोंको आधिकारिक पोर्टल पर जाकर खुद अपनी डिटेल भरने का भी मौका मिलेगा। यह पहला मौका होगा जब जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। इससे डेटा कलेक्शन में पारदर्शिता आएगी और प्रक्रिया तेज होगी।

हर भारतीय की बनेगी डिजिटल कुंडली

16वींजनगणना में सिर्फ पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की संख्या ही नहीं गिनी जाएगी, बल्कि हर भारतीय की पूरी डिजिटल कुंडली तैयार की जाएगी। जनगणना के तहत जन्म, मरण, रहन-सहन, पारिवारिक रिश्ते, नौकरी, कामकाज, बिजनेस, पढ़ाई-लिखाई, घर, ऑफिस, राशन, पानी, कार, बाइक और साइकिल तक का पूरा लेखा-जोखा रखा जाएगा।

जातिगत जनगणना भी होगी शामिल

इस बार कीजनगणना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पहली बार जातिगत जनगणना भी शामिल की गई है। यानी हर नागरिक से उसकी जाति की जानकारी भी ली जाएगी। इससे देश की जातिगत जनसांख्यिकी का सटीक डेटा तैयार हो सकेगा, जो भविष्य की योजनाओं और नीतियों के लिए महत्वपूर्ण आधार बनेगा।

भविष्य की योजनाओं के लिए बनेगा आधार

जनगणनाके तहत सिर्फ डेटा कलेक्ट ही नहीं किया जाएगा, बल्कि यह भविष्य के लिए योजनाओं और सुविधाओं का आधार भी बनेगा। सरकार इस डेटा के आधार पर नीतियां बनाएगी और संसाधनों का वितरण करेगी। हर चीज की विस्तृत लिस्ट तैयार की जाएगी और इसके लिए बुकलेट भी बनाई जाएगी।

SOURCE: न्यूज़ एजेंसियां
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories