ईरान-इजरायल युद्ध का 30वां दिन, होर्मुज में हमले से 5 की मौत, हूतियों ने फिर किया मिसाइल अटैक

World News: इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का 30वां दिन शुरू हो गया है। रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हुए हमले में 5 लोगों की मौत हो गई। अलजजीरा के अनुसार, मारे गए लोगों के देश के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। इस बीच इजरायल ने ईरान के बुनियादी ढांचों पर व्यापक हमला किया है।

तेहरान में इजरायल का बड़ा हमला, हथियार केंद्र नष्ट

इजरायलीसेना (आईडीएफ) ने दावा किया कि उसने तेहरान के मध्य में स्थित ईरानी आतंकी शासन के बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमला किया। इस दौरान दर्जनों हथियार भंडारण और उत्पादन केंद्र ध्वस्त कर दिए गए। ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन सुविधाएं, हवाई रक्षा प्रणालियां और निगरानी चौकियां नष्ट कर दी गईं। ईरानी मीडिया के अनुसार, इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है और कई अन्य घायल हो गए हैं।

हूतियों ने फिर किया इजरायल पर मिसाइल हमला

मध्य पूर्व मेंजारी संघर्ष के बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर दूसरा मिसाइल हमला करने का दावा किया है। हूतियों के प्रवक्ता याह्या सरी ने बताया कि यह हमला ईरान और हिज्बुल्लाह के हमलों के साथ किया गया। दक्षिण इजरायल के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह हमला पहले मिसाइल हमले के कुछ घंटों बाद हुआ, जिसे इजरायल ने नाकाम करने का दावा किया था।

इजरायल ने 1000 से अधिक ठिकानों को किया निशाना

इजरायलीसेना का कहना है कि उसने अब तक ईरान के 1000 से अधिक सैन्य और हथियार निर्माण स्थलों को निशाना बनाया है। इनमें यूरेनियम और भारी पानी से जुड़े अहम संयंत्र भी शामिल हैं। लगातार बढ़ते हमलों ने पूरे क्षेत्र में युद्ध के और व्यापक होने की आशंका बढ़ा दी है। इजरायली सेना के प्रवक्ता ने कहा कि शुरुआत से ही आशंका थी कि हूती भी इस संघर्ष में शामिल हो सकते हैं।

SOURCE: न्यूज़ एजेंसियां
/ month
placeholder text

Hot this week

IPL 2026: RCB ने बनाया इतिहास, 200+ रन का लक्ष्य हासिल करने का सबसे तेज रिकॉर्ड अपने नाम किया

IPL News: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल...

Topics

IPL 2026: RCB ने बनाया इतिहास, 200+ रन का लक्ष्य हासिल करने का सबसे तेज रिकॉर्ड अपने नाम किया

IPL News: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल...

Related Articles

Popular Categories