तमिलनाडु चुनाव: विजय ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, DMK को दी चुनौती

Tamil Nadu News: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख विजय ने रविवार को 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त शासन और जनता के प्रति जवाबदेही का बड़ा वादा किया। विजय ने साफ किया है कि वह मोर्चे से नेतृत्व करेंगे।

विजय त्रिची ईस्ट और पेरम्बूर से लड़ेंगे चुनाव

विजय नेघोषणा की है कि वह त्रिची ईस्ट और चेन्नई की पेरम्बूर सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने जनता से अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न ‘सीटी’ (Whistle) को वोट देने की अपील की है। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विजय ने कहा कि जीत के बाद वह सार्वजनिक धन का दुरुपयोग नहीं होने देंगे और भ्रष्टाचार को पनपने नहीं देंगे।

नशामुक्त राज्य और महिला सुरक्षा का वादा

विजय नेराज्य को नशामुक्त बनाने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी केवल लोगों के लिए है और हमेशा उनके हितों की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि एक विधायक को सिर्फ अनुभव के भरोसे नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसमें ईमानदारी और जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने हर उम्मीदवार को सोच-समझकर चुना है।

आम आदमी पर भरोसा, साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार

विजय नेअपने उम्मीदवारों को “जनता का असली रक्षक” बताया। उन्होंने कहा कि उनके प्रत्याशी बड़े अमीर या बाहुबली नहीं हैं, बल्कि साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। ये लोग आम आदमी के संघर्ष को समझते हैं। विजय ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK और अन्य स्थापित दलों को सीधे निशाने पर लिया है। उन्होंने सुशासन, युवाओं को अवसर और जन-कल्याण के वादों के साथ जनता से “सिर्फ एक मौका” मांगा है।

SOURCE: न्यूज़ एजेंसियां
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories