पंजाब कांग्रेस नेता खुशबाज जटाना का एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने लैंड रोवर को बनाया लोहे का ढेर, दो की मौत

Sonipat News: पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक प्रत्याशी खुशबाज सिंह जटाना का सड़क हादसे में निधन हो गया है। यह दर्दनाक हादसा हरियाणा के सोनीपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) के जखोली टोल प्लाजा के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी लग्जरी कार लैंड रोवर डिफेंडर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जटाना के साथ उनके ड्राइवर की भी मौत हो गई। गनमैन की हालत गंभीर है।

कैसे हुआ खौफनाक हादसा?

खुशबाज जटानाअपनी लैंड रोवर डिफेंडर कार से दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। सोनीपत के जखोली टोल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू हो गया। उसने जटाना की कार को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मजबूत मानी जाने वाली डिफेंडर लोहे के ढेर में तब्दील हो गई। मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर ही तोड़ा दम

हादसेके बाद आसपास के लोगों और पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन टक्कर इतनी भयंकर थी कि खुशबाज जटाना और उनके ड्राइवर परमिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। जटाना के सरकारी गनमैन को गंभीर चोटें आई हैं। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

खुशबाज जटानाकी मौत की खबर से पंजाब कांग्रेस और उनके गृह क्षेत्र तलवंडी साबो में सन्नाटा पसर गया है। वे एक लोकप्रिय युवा नेता थे। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गहरा दुख जताया है। कई दिग्गज नेताओं ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

पुलिस की कार्रवाई

सोनीपत पुलिस नेशवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह महज एक दुर्घटना थी या इसमें कोई तकनीकी खराबी थी।

SOURCE: न्यूज़ एजेंसियां
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories