New Delhi News: टेनिस के महान खिलाड़ी लिएंडर पेस अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और सुकांत मजूमदार भी मौजूद रहे।
नितिन नवीन से मुलाकात के बाद लिया फैसला
कुछ दिन पहलेही लिएंडर पेस ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से पश्चिम बंगाल दौरे पर मुलाकात की थी। उस मुलाकात के दौरान उनके साथ सौमिक भट्टाचार्य भी थे। इस मुलाकात के बाद ही उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।
पेस से पहले कई खिलाड़ी बीजेपी में आ चुके हैं
लिएंडर पेस कोई पहलेखिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने बीजेपी का दामन थामा है। इससे पहले भी कई दिग्गज खिलाड़ी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। कुछ ने चुनाव लड़ा तो कुछ मंत्री और राज्यसभा सांसद भी बने।


