Bihar News: बिहार बोर्ड परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने मैट्रिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1:15 बजे जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए 15 लाख से अधिक छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
शिक्षा मंत्री करेंगे रिजल्ट की घोषणा
बिहार बोर्ड केमैट्रिक परीक्षा परिणाम की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार करेंगे। घोषणा के तुरंत बाद छात्रों के लिए डायरेक्ट लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके आसानी से परिणाम देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
बिहार बोर्ड कीआधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं। होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें। सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। छात्र परिणाम का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। बीएसईबी ने छात्रों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइटों पर ही रिजल्ट चेक करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।


