बाल्टी में डूबा 11 महीने का बच्चा, मां ने सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं इस गिल्ट के साथ नहीं जी सकती’

Bengaluru News: वेस्ट बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 11 महीने के मासूम की मां की लापरवाही से पानी की बाल्टी में डूबकर मौत हो गई। इस सदमे को बर्दाश्त न करते हुए मां ने खुदकुशी कर ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें बच्चे की मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया। मां ने लिखा कि वह इस अपराधबोध के साथ नहीं जी सकती।

कपड़े लेने गई थी मां, बाथरूम का दरवाजा खुला रह गया

पुलिस केअनुसार, 29 वर्षीय प्रतिभा वाली घर से काम करने वाली टेक्नीशियन थीं। उनके पति महंतेश वाली इंजीनियर हैं और काम पर गए थे। घटना के समय प्रतिभा बच्चे अगस्त्य के साथ अकेली थीं। उन्होंने बच्चे को नहलाने के लिए बाल्टी भरी और सूखे कपड़े लाने चली गईं। बाथरूम का दरवाजा खुला रह गया। लौटने पर बच्चा बाल्टी में बेहोश पड़ा था।

CPR के लिए ऑनलाइन खोजा, फिर सुसाइड के तरीके ढूंढे

प्रतिभाने बच्चे को बिस्तर पर लिटाया और सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) के तरीके ऑनलाइन खोजे। उसने कोशिश की, लेकिन बच्चा नहीं बच सका। पुलिस को मिली इंटरनेट सर्च हिस्ट्री से पता चला कि उसने इसके बाद आत्महत्या के तरीके खोजे। उसने पैरासिटामोल की अधिक मात्रा ले ली और अपनी कलाई काट ली, लेकिन ये कोशिशें नाकाम रहीं।

साड़ी से फांसी लगाकर दी जान, पति ने देखा मंजर

अंत मेंप्रतिभा ने छत के हुक से बंधी साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। जब पति महंतेश घर लौटे तो डोरबेल बजाने और आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने अतिरिक्त चाबी से दरवाजा खोला। अंदर पत्नी को फांसी पर लटकता हुआ और बच्चे को बिस्तर पर मृत पाया। वहां सुसाइड नोट और गोलियों की खाली पट्टी भी रखी थी। महंतेश ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

SOURCE: न्यूज़ एजेंसियां
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories