मालदा में जजों को बंधक बनाने वाला ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार, NIA की एंट्री से बंगाल में मची खलबली!

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मालदा में हुई भीषण हिंसा पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता मोफक्करुल इस्लाम समेत 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मोफक्करुल पेशे से एक वकील है। पुलिस ने उसे बागडोगरा एयरपोर्ट पर उस वक्त धर दबोचा, जब वह राज्य छोड़कर भागने की फिराक में था। सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बाद प्रशासन पूरी तरह हरकत में आया है। चुनाव आयोग के कड़े निर्देश के बाद अब इस पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और एनआईए की एंट्री

मालदा के कालियाचक में प्रदर्शनकारियों ने भारी बवाल काटा था। उपद्रवियों ने सात न्यायिक अधिकारियों को करीब आठ घंटे तक बंधक बनाए रखा। हालात इतने बिगड़ गए कि देश की सर्वोच्च अदालत को दखल देना पड़ा। कोलकाता हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने सीधे राज्य के डीजीपी से बात की। इसके बाद भारी पुलिस बल ने फंसे हुए जजों को सुरक्षित बाहर निकाला। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने इस घटना को एक ‘संगठित साजिश’ करार दिया है। उन्होंने बंगाल की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। अब एनआईए की टीम ने मोर्चे को संभाल लिया है।

मास्टरमाइंड मोफक्करुल ने दी अपनी सफाई

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद मोफक्करुल इस्लाम ने अपनी सफाई पेश की है। उसने खुद को इस पूरी हिंसा से अलग बताया है। मोफक्करुल का कहना है कि वह सिर्फ मुस्लिम मतदाताओं के नाम कटने का विरोध कर रहा था। उसने उग्र आंदोलन का नेतृत्व करने के आरोप को पूरी तरह खारिज किया है। उसका दावा है कि वह कोलकाता से अलीपुरद्वार जा रहा था। उसने रास्ते में प्रदर्शनकारियों के बीच सिर्फ एक भाषण दिया था। उसने दावा किया कि उसने किसी जज का रास्ता नहीं रोका और मोटाबाड़ी की घटना के कारण उसे पकड़ा गया।

सीएम ममता बनर्जी ने बताया छवि खराब करने की साजिश

इस खौफनाक घटना ने बंगाल की राजनीति में सियासी भूचाल ला दिया है। एक तरफ एनआईए तेजी से सुराग तलाशने में जुटी है। वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पूरी घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा है कि यह राज्य की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की साजिश है। ममता बनर्जी ने इस विवाद को बंगाल की छवि खराब करने का एक सुनियोजित प्रयास बताया है। फिलहाल पुलिस और एजेंसियां पकड़े गए सभी 35 आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही हैं।

SOURCE: न्यूज़ एजेंसियां
/ month
placeholder text

Hot this week

बंगाल में कानून-व्यवस्था फेल? जजों पर हमले पर SC का सख्त रुख- राष्ट्रपति शासन की आहट?

Malda News: पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित कालियाचक में...

Topics

Related Articles

Popular Categories