रसोई गैस के दाम नहीं बढ़े, लेकिन ये सिलेंडर 1 अप्रैल से हुआ महंगा!

Lucknow News: हर महीने की पहली तारीख को गैस एजेंसी सिलिंडर के दाम बदलती है। 1 अप्रैल को कंपनियों ने सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। घरेलू सिलिंडर के भाव स्थिर रखे गए हैं। मार्च में घरेलू सिलिंडर 60 रुपये महंगा हुआ था। यहां जानें आपके शहर में 14 किलो के घरेलू सिलेंडर के नए दाम और बुकिंग के आसान तरीके।

कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, घरेलू रेट स्थिर

गैस एजेंसीने 1 अप्रैल को केवल कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है। रेस्टोरेंट और होटलों पर इसका असर पड़ेगा। घरेलू यूजर्स को राहत है क्योंकि 14 किलो वाले सिलेंडर के दाम नहीं बदले हैं। पिछले महीने यानी मार्च में घरेलू सिलेंडर 60 रुपये महंगा हुआ था।

आपके शहर में कितना है 14 किलो का घरेलू सिलेंडर?

यहांप्रमुख शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर (14 किलो) के नवीनतम दाम दिए जा रहे हैं:

· लखनऊ: ₹950.5
· मेरठ: ₹910.50
· कानपुर: ₹928
· इलाहाबाद: ₹965.50
· वाराणसी: ₹976.50
· पटना: ₹1002.5
· रांची: ₹970.5
· दरभंगा: ₹1010
· मुजफ्फरपुर: ₹928
· दिल्ली: ₹913
· नोएडा: ₹910.5
· गाजियाबाद: ₹910.50
· चंडीगढ़: ₹922.50
· शिमला: ₹958.5
· श्रीनगर: ₹1029
· भोपाल: ₹918.5
· इंदौर: ₹941
· जयपुर: ₹916.5
· रायपुर: ₹984
· मुंबई: ₹912.5
· कोलकाता: ₹939
· भुवनेश्वर: ₹939
· अहमदाबाद: ₹920

WhatsApp से ऐसे करें सिलेंडर बुक

अब आप कॉल केअलावा WhatsApp से भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। बस अपनी गैस एजेंसी के रजिस्टर्ड नंबर से नीचे दिए नंबरों पर मैसेज भेजें:

· एचपी गैस: 9222201122 पर “Hi” या “Book” लिखकर भेजें।
· भारत गैस: 1800224344 पर “Hi” या “Book” लिखकर भेजें।
· इंडियन ऑयल: 7588888824 पर “REFILL” लिखकर भेजें।

मोबाइल ऐप से भी हो सकती है बुकिंग

आप UMANG,पेटीएम, फोन पे और अमेजन पे जैसे ऐप से भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद सर्च बार में “LPG Gas” लिखें और बुकिंग करें। यह प्रक्रिया मिनटों में पूरी हो जाती है।

SOURCE: न्यूज़ एजेंसियां
/ month
placeholder text

Hot this week

15 दिन बंगाल में रहूंगा, ममता को बाय-बाय कर दो: अमित शाह का चुनावी एलान

Kolkata News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता...

कांग्रेस विधायक को 3 साल की सजा, 10.50 लाख की FD में की थी हेराफेरी

Datia News: दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को...

Topics

15 दिन बंगाल में रहूंगा, ममता को बाय-बाय कर दो: अमित शाह का चुनावी एलान

Kolkata News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता...

कांग्रेस विधायक को 3 साल की सजा, 10.50 लाख की FD में की थी हेराफेरी

Datia News: दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को...

Related Articles

Popular Categories