क्रिप्टो बाजार में एक साल में 13% की गिरावट, बिटकॉइन 19% टूटा, डॉगकॉइन आधा हुआ, इन क्रिप्टो में दिखी तेजी

Business News: पिछले एक साल में क्रिप्टोकरेंसी बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कभी तेज उछाल तो कभी अचानक गिरावट के चलते ग्लोबल मार्केट कैप में करीब 13 फीसदी की कमी आई है। 31 मार्च 2025 को क्रिप्टो का मार्केट कैप 2.67 ट्रिलियन डॉलर था, जो अक्टूबर 2025 में बढ़कर 4.28 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। लेकिन अब यह घटकर 2.32 ट्रिलियन डॉलर रह गया है।

बिटकॉइन में 19% की गिरावट

दुनियाकी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन भी इस गिरावट से अछूती नहीं रही। एक साल पहले इसकी कीमत 82,336 डॉलर थी। अक्टूबर में यह 1.25 लाख डॉलर के ऑल टाइम हाई को पार कर गई थी। फिलहाल बिटकॉइन करीब 67,405 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। यानी एक साल में करीब 19 फीसदी की गिरावट आई है।

डॉगकॉइन में सबसे ज्यादा गिरावट

डॉगकॉइन मेंसबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। एक साल में यह करीब 45 से 46 फीसदी टूट चुकी है। एक समय एलन मस्क के समर्थन के चलते चर्चा में रही यह क्रिप्टो अब निवेशकों को भारी नुकसान दे रही है। अन्य प्रमुख क्रिप्टो में एक्सआरपी 38 फीसदी, सोलाना 34 फीसदी, कार्डानो 64 फीसदी, चेनलिंक 37 फीसदी और स्टेलर 38 फीसदी गिरा है।

इन क्रिप्टो में दिखी मजबूती

गिरावट केबीच कुछ क्रिप्टोकरेंसी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। एथेरियम में 11 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। ट्रॉन 40 फीसदी उछला है। बिटकॉइन कैश में 48 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। मोनेरो में 50 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इन क्रिप्टो ने निवेशकों को गिरावट के बीच राहत दी है।

SOURCE: न्यूज़ एजेंसियां
/ month
placeholder text

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories